GSSS,DHADHOLI में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम
हमारे विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढोली में दिनांक 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पर्यावरण की पुनीत पहल को अपनाया गया। हरियालो राजस्थान 2.0 के तहत् विद्यालय परिसर एवं गांव में सघन वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, PEEO एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन सोलंकी,सभी शिक्षकगण,SDMC सदस्य,सभी छात्र छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह से योगदान किया सभी के संयुक्त प्रयास से 600 से अधिक पौधे लगाए गए। हर पौधे को एक कक्षा या छात्र समूह को सौंपा गया ताकि वे उनकी देखभाल करें। इससे न केवल विद्यालय परिसर की हरियाली बढ़ी, बल्कि छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति ज़िम्मेदारी की भावना भी जागृत हुई। इसका उद्देश्य था – विद्यालय परिसर को हराभरा व पर्यावरण-अनुकूल बनाना।

Comments
Post a Comment