राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढोली में कृष्ण भोग का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढोली, रामगढ़ (अलवर)
दिनांक 13 अगस्त 2025 को हमारे विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से खीर बनाकर सभी को प्रसाद स्वरूप वितरित की गई।
विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्टाफ सदस्य इस आयोजन में शामिल हुए।
प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि "ऐसे आयोजन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखते हैं और विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना का विकास करते हैं।"



Comments
Post a Comment