स्वतंत्रता दिवस – हमारे विद्यालय में एक प्रेरणादायक उत्सव
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाढोली, रामगढ़ (अलवर)
15 अगस्त, 1947 — यह वह ऐतिहासिक दिन है जब हमारे देश ने अंग्रेज़ी शासन से आज़ादी प्राप्त की। इस दिन को पूरे देश में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। हमारे विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती सुमन सोलंकी एवं सरपंच साहिबा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और ग्रामवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभी ने खड़े होकर राष्ट्रीय गान गाया, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। कुछ विद्यार्थियों ने आज़ादी के सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई पर प्रेरक कविताएँ सुनाईं। जिसमें बच्चों ने "मेरा भारत महान" और "आज़ादी का महत्व" जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
अंत में, प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि "असली आज़ादी तभी है जब हम शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ें।" कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और पूरे वातावरण में देशभक्ति का जोश बना रहा।




Comments
Post a Comment